इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। शनिवार को सोना 79,750 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 91,900 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले पांच दिनों की तुलना में सोने की कीमत में 750 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 2,100 रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स में सोना वायदा 2,689 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 30.36 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। व्यापारियों का मानना है कि आगामी 1 फरवरी को प्रस्तावित बजट में सोने-चांदी के आयात शुल्क में संभावित बदलाव के कारण बाजार में सतर्कता बनी हुई है। वर्तमान में सराफा बाजार में ग्राहकी सीमित है, जहां केवल शादी-विवाह के लिए खरीदारी हो रही है, जबकि छोटे निवेशक उच्च कीमतों के कारण खरीदारी से दूर हैं। क्षेत्रीय बाजारों में भी तेजी का रुख है। उज्जैन में सोना 79,900 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 92,300 रुपए प्रति किलो, जबकि रतलाम में सोना 79,900 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 92,000 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। आवक कमजोर होने से प्याज और आलू में गिरावट देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी थोक मंडी में प्याज की आवक कमजोर होने के कारण 400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। वहीं, आलू में भी आवक कम होने से भाव में 400 रुपए की मंदी आई। इस बीच, लहसुन मंडी में बैंक बंद होने के कारण अवकाश रहा। प्याज मंडी: आवक 40 हजार कट्टे की रही। आलू मंडी: आवक 20 हजार कट्टे (1 कट्टे = 60 किलो) की रही। सब्जियों के भाव प्रति किलो में
पत्तागोभी 16 से 22 रुपए, शिमला मिर्च 40 से 48 रुपए, धनिया 30 रुपए, हरा प्याज 20 रुपए गड्डी, गाजर 20 रुपए, टमाटर 35 से 40 रुपए, हरि मिर्च 40 रुपए, नींबू 2.50 रुपए नग, लौकी 20 से 25 रुपए, पोधिन 5 रुपए गड्डी, फूल गोभी 25 रुपए नग, बैंगन 20 से 25 रुपए, खीरा ककड़ी 40 से 45 रुपए, पालक 20 रुपए, सुरजनाफली 50 रुपए, भिंडी 40 रुपए, चुकन्दर 40 रुपए किलो। छावनी मंडी में नए अन्नागिरी और मौसमी चने का श्रीगणेश, काबुली चने में सुधार
इंदौर। छावनी किसानी अनाज मंडी में नए अन्नागिरी (लाल) चने और मौसमी चने का श्रीगणेश हुआ। नया अन्नागीरी चना कसरावद जिला खरगोन के कृषक संतोष 8 बोरी नया अन्नागीरी चने लेकर आया मुहूर्त में मंगलमूर्ति कॉर्पोरेशन ने 9211 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा।
वहीं, नया मौसमी चना 15 बोरी कल्जियाखेड़ी (खंडवा) से आया जो मुहूर्त में राम भरोसे इंटरप्राइजेस ने 6601 रुपए के भाव खरीदा। मौसमी चने में करीब 20�से ज्यादा की नमी बताई गई।
चना कांटा 6650 रुपए प्रति क्विंटल तक बोला गया। दूसरी ओर काबुली चने में नीचे दामों पर बिकवाल पीछे हटने और लेवाली अच्छी रहने से भाव में सुधार रहा।
काबुली चना कंटेनर में करीब 200-300 रुपए प्रति क्विंटल तक ऊंचा बोला गया।
काबुली चना व्यवसायी बंसी चौधरी का कहना है कि पिछले 10-15 दिनों में काबुली चने की कीमतों में काफी गिरावट आ चुकी है।
शनिवार को भी तुवर के दामों में करीब 200 रुपए की गिरावट प्रति क्विंटल पर दर्ज की गई। तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7500-7600,
महाराष्ट्र लाल 7700-7900
कर्नाटक 7900-8000
नई निमाड़ी 7000-7500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
कंटेनर में डॉलर चना 42/44 13300, 44/46 13000, 50/52 12000, 58/60 11100 60/62 11000 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे।
छावनी दलहन-
चना कांटा 6650
विशाल 6350
डंकी चना 5600-5900
मसूर 6000
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7500-7600
महाराष्ट्र लाल 7700-7900, कर्नाटक 7900-8000
नई निमाड़ी 7000-7500
मूंग गर्मी 8000-8400
एवरेज 7200-7700
मूंग बोल्ड बारिश 7800-8300
उड़द बेस्ट 8300-8800
उड़द मीडियम 6500-7800 हलका 3000-5000 रुपए प्रति क्विटंल के भाव रहे।
दालों के दाम-
चना दाल 8100-8200 मीडियम 8300-8400 बेस्ट 8500-8600
मसूर दाल 7450-7550 बेस्ट 7650-7750
मूंग दाल 9300-9400 बेस्ट 9500-9700
मूंग मोगर 10100-10200 बेस्ट 10300-10400
तुवर दाल 8600-8700 मीडियम 9800-9900 बेस्ट 12600-12700 ए. बेस्ट 13600-13700
ब्रांडेड व्हाइट रोज तुवर दाल नई 14000 उड़द दाल 10600-10700 बेस्ट 10800-10900
उड़द मोगर 10700-10800 बेस्ट 11000-1 1200 रु. प्रति क्विंटल।
इंदौर चावल भाव-
व्यापारी दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रु. क्विंटल। विदेशों में तेजी से सोयाबीन तेल 25 रुपए उछलकर 1290 रुपए बिका
इंदौर। सरकार ब्लेंडर के बजाय उत्पादकों के लिए बायो-डीजल टैक्स में छूट देने और विदेशी इस्तेमाल किए खाद्य तेलों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा करने की अफवाह के कारण शुक्रवार देर रात सीबर्ट में सोया तेल के भाव जोरदार तेजी के साथ बंद हुए जिसके चलते शनिवार को भारतीय बाजारों में भी बाजार मजबूती के साथ खुले। शिकागो वायदा काफी उछलने से शनिवार को इंदौर में सोयाबीन तेल हाजिर में 25 रुपए बढ़कर 1285-1290, पाम तेल इंदौर 1400 रुपए प्रति दस किलो पर पहुंच गया।
वहीं, मूंगफली तेल में सीमित पूछताछ रहने से भाव में सुधार रहा। मूंगफली तेल इंदौर बढ़कर 1420-1440 रुपए प्रति दस किलो पर पहुंच गया।
मंडी में सोयाबीन 4250, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5900-5950 एवरेज सरसों 5501-5600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
लूज तेल-
मूंगफली तेल इंदौर 1420-1440, मुंबई मूंगफली तेल 1450 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1285-1290 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1225-1230 इंदौर पाम 1400 मुंबई सोया रिफाइंड 1290, मुंबई पाम तेल 1360, राजकोट तेलिया 2250, गुजरात लूज 1380, कपास्या तेल इंदौर 1200 रुपए प्रति दस किलो।
प्लांट सोयाबीन भाव-
इंदौर: धानुका सोया नीमच 4400 नीमच प्रोटीन 44000 धीरेंद्र सोया नीमच 4425 एमएस साल्वेक्स नीमच 4325 पतंजलि फूड 4315 प्रकाश पीथमपुर 4425 सूर्या फूड मंदसौर 4425 हरिओम रिफाइनरी मंदसौर 4410 मित्तल सोया देवास 4351 पेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4360 कृति कास्ता देवास 4310 कोरोनेशन ब्यावरा 4310 खंडवा ऑयल 4350 विप्पी सोया देवास 4370 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2000 देवास 2000 उज्जैन 2000 खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 2950 रुपये। गुजरात में जीरा उत्पादन घटने के बावजूद भावों में बड़ी तेजी की गुंजाइश कम
जीरे के प्रमुख उत्पादक राज्यों गुजरात और राजस्थान में इस बार उच्च तापमान के कारण बोवनी में 20-25 दिन की देरी हुई थी, कई क्षेत्रों में अंकुरण कम हुआ है। गुजरात कृषि विभाग ने 6 जनवरी तक का जो आंकड़ा जारी किया है, उससे पता चलता है कि इस बार क्षेत्रफल में जीरे की बोवनी काफी कमी हुई है।
इधर, राजस्थान में जीरा की बोवनी अच्छी बताई जा रही है। आगे मौसम ने साथ दिया तो उत्पादन भी अनुकूल रहने की संभावना है।
इंदौर में जीरा 280 से 285, मीडियम 290 से 295, बेस्ट 315 से 325 रुपए प्रति किलो तक रहे।
शकर में ऊंचे दामों पर उठाव कमजोर देखने को मिल रहा है, अगले सप्ताह मिलों में टेंडर कुछ घटकर जाने की उम्मीद है, लेकिन वैवाहिक सीजन की मांग शकर में बढ़ने पर कीमतों में ज्यादा मंदी की गुंजाइश नहीं है। शकर नीचे में 3810 ऊपर में 3880 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर की आवक 2 गाड़ी व नारियल की आवक 1 गाड़ी की रही।
शकर के भाव
शकर 3810-3820 बेस्ट क्वालिटी 3870-3880, गुड़ भेली 3500-3600, कटोरा 3700-3800, लड्डू 4100-4200, बर्फी 5500, गिलास 4600-5000 रुपए क्विंटल।
नारियल-गोला भाव
नारियल 120 भरती 2250-2350, 160 भरती 2750-2750, 200 भरती 2950-3000, 250 भरती 3200-3250 रुपए प्रति बोरी । खोपरा गोला बाक्स में 170-210, कट्टे में 160-165 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3600-5800 रुपए प्रति (15 किलो)।
पूजन सामग्री
देशी कपूर 700 से 710, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये। केसर 155 से 191, रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7450 रुपये।
मसाले
कालीमिर्च 650 से 655, मिनिमटर 665 से 675, मटरदाना 710 से 715, हल्दी निजामाबाद 175 से 2000, हल्दी सांगली 265 से 267, जीरा 280 से 285, मीडियम 290 से 295, बेस्ट 315 से 325, सौंफ मोटी 95 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्सट्रा बेस्ट 300 से 315, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 750 से 770, बेस्ट 780 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1875 से 1925, बेस्ट 2050 से 2200, पत्थरफूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेजपान 90 से 95, तरबूज मगज 450 से 465, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, खसखस चालू 950 से 1100, बेस्ट 1175 से 1225, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2800 से 2875, मीडियम 2950 से 3050, बेस्ट 3150 से 3250, एक्सट्रा बेस्ट 3400 से 3500, पानबार 2450 रुपये।
सूखे मेवे-
काजू डब्ल्यू 240 नंबर 975, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 875 से 900, काजू एस डब्ल्यू 300- 850 से 870, काजू जेएच 865 से 885, टुकड़ी 825 से 840, बादाम इंडिपेंडेट 775 से 786, अमेरिकन 840-845, मोटा दाना 920 से 925, टांच 720 से 725, खारक 95 से 115, मीडियम 125 से 145, बेस्ट 165 से 250, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 190 से 200, बेस्ट 210 से 250, चारोली 1950 से 2025, बेस्ट 2150 से 2225, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1550, मखाना 1050 से 1150 बेस्ट 1525 से 1625, पिस्ता ईरानी 1380-1400 मीडियम 1425-1475 बेस्ट 1525-1550 कंधारी मोटा 2400-2450 पिस्ता पिशोरी 2600-2700 नमकीन पिस्ता 875 से 950, अखरोट 510 से 600, बेस्ट 625 से 825, अखरोट गिरी 1050 से 1225, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600 रुपये। कपास की आवक में गिरावट, भाव स्थिर, सीड में भी स्थिरता
मंडियों में शनिवार को कपास की आवक में 7 हजार गांठ की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बावजूद कपास के भाव स्थिर रहे। वहीं, कॉटन सीड में भी स्थिरता बनी हुई है। कॉटन कैंडी की कीमतों में गिरावट आई। वहीं, प्रदेश की मंडियों में कपास की आवक गत सप्ताह के मुकाबले 8000 गांठ बढ़कर 80 से 86 हजार गांठ की हुई।
शनिवार को नए कपास की आवक 6000 (-7000) से 7000 (-7000) गांठ (एक गांठ =170 किलोग्राम) की रही। बेहतर क्वालिटी के कपास की मांग बनी हुई है। आज कपास के भाव अपने पूर्व स्तर 6000 से 7400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बोले जा रहे हैं। कॉटन सीड में भी स्थिरता है और इसके भाव 3050 से 3350 रुपए प्रति क्विंटल पर बोले जा रहे हैं।
मांग में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के प्रभाव से
आज 9�नमी वाले 73 और 75 आरडी कॉटन कैंडी के भावों में गिरावट है। मंडियों में 73 आरडी कॉटन के भाव 52500 (-100) से 52800 (-200) रुपए प्रति कैंडी (1 कैंडी=356 किलोग्राम) पर है। वहीं, 9�नमीयुक्त 75 आरडी कॉटन के भाव ऊपर के स्तर पर 200 रुपए और निचले स्तर पर 100 रुपए कम करके 53500 (-100) से 53800 (-200) रुपए प्रति कैंडी पर बोले जा रहे हैं।
साप्ताहिक रिपोर्ट
समाप्त हुए सप्ताह के दौरान प्रदेश की मंडियों में कपास की आवक 80 हजार से 86 हजार गांठ की रही जो कि इसके पूर्व के सप्ताह के मुकाबले 8000 गांठ ज्यादा है। पिछले सप्ताह प्रदेश की मंडियों में 72 से 78 हजार गांठ कपास की आवक हुई थी।
11 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहे सप्ताह के दौरान कपास की कीमतों में ऊपर के स्तर पर 100 रुपए का इजाफा हुआ और इसके भाव 6000 से 7400 रुपए प्रति क्विंटल रहे। कॉटन सीड की कीमतों में भी 100 रुपए का उछाल आया और भाव बढ़कर 3050 से 3350 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए। 73 आरडी कॉटन कैंडी की कीमतों में 200 रुपए का उछाल दर्ज किया गया और इसके भाव सप्ताह के अंत में 52600 से 53 हजार रुपए पर रहे। वहीं, सप्ताह के दौरान 75 आरडी कॉटन कैंडी के भाव भी 200 रुपए बढ़कर 53600 से 54000 रुपए प्रति कैंडी पर पहुंच गए। मप्र की स्थिति
आवक : 6000 (-7000) से 7000 (-7000) गांठ
कपास (नई) : 6000 से 7400
कॉटन सीड (नया) : 3050 से 3350 (नमी के अनुसार)
73 आरडी नया (नमीयुक्त) : 52500 (-100) से 52800 (-200)
75 आरडी नया नमीयुक्त) : 53500 (-100) से 53800 (-200)
मप्र की मंडियों में कपास भाव
बड़वाह 6850 से 7000
खेतिया 6200 से 6800
जोबट 6900 से 7000
कुक्षी 5650 से 6600
सेंधवा 6050 6950
खरगोन 6515 से 6970
धामनोद 6225 से 7000
अलिराजपुर 5500 से 7000


