कानपुर में रविवार सुबह LPG गैस से भरे टैंकर और पिकअप की भिड़त हो गई। हादसे के बाद टैंकर से गैस लीक होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। हादसा सचेंडी थाना क्षेत्र में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दिया। इसके चलते 10 किमी लंबा जाम लग गया है। इंडियन ऑयल के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। गैस रिसाव को रोकने की कोशिश में लगी है। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे सचेंडी इलाके में चकरपुर मंडी के पास ओरिएंट रिसॉर्ट के सामने हुआ। टैंकर और पिकअप की टक्कर हुई। इससे गैस कंटेनर से एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। कोई जनहानि नहीं है। हादसे की 2 तस्वीरें… खबर अपडेट हो रही है…।


