गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की तैयारी पूरी हो गई है। श्रद्धालुओं के आने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। मेला परिसर में दुकानें सज चुकी हैं। सुरक्षा के सख्त इंतजाम होंगे। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने पुलिस के अधिकारियों को खिचड़ी मेले की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी दी। शनिवार की रात में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआइजी आनन्द कुलकर्णी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश व एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण कर तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर आएंगे। संभावना जतायी जा रही है कि शाम को गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण कर खिचड़ी मेले की तैयारी देखेंगे और अंतिम मुहर लगाएंगे।
अधिकारी रात 8 बजे के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के मुख्य परिसर में भ्रमण कर लाइटिंग, बैरिकेडिंग व अन्य व्यवस्था देखी। उसके बाद मेला परिसर में आए। वहां दुकानें सज चुकी हैं। दोनों ओर दुकानें लगी हैं। मैदान में झूले व मनोरंजन के अन्य साधन भी तैयार हैं। एक महीने तक खिचड़ी मेला चलेगा।
भारी भीड़ होने की संभावना
गोरखनाथ मंदिर में लाखों लोग खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ है। इसलिए और भीड़ होने की संभावना है। नेपाल बार्डर से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। रविवार से ही सभी अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर कमान संभाल लेंगे। रविवार शाम तक ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचेंगे पुलिस अधिकारी
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में खिचड़ी मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग की। एसएसपी ने ड्यूटी में लगे अपर पुलिस अधीक्षककों, सीओ व इंसपेक्टरों को उनकी जिम्मेदारी बताई। पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी को रविवार की शाम तक अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचना होगा। सुरक्षा के लिहाज से मिले निर्देशों का सख्ती से पालन करना है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान भी रखना होगा। 3 सुपर जोन, 10 जोन व 25 सेक्टर में बांटी गई मेले की सुरक्षा खिचड़ी मेले की सुरक्षा को 3 सुपर जोन, 10 जोन व 25 सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक होंगे। जोन की कमान डिप्टी एसपी संभालेंगे। सेक्टर का प्रभार इंसपेक्टर देखेंगे। इनके साथ भारी संख्या में सिपाही व मुख्य आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। मेले की सुरक्षा में महिला दरोगा व सिपाही भी तैनात रहेंगी। सुपर जोन 1 में मंदिर परिसर, दो में आसपास के क्षेत्र, 3 में यातायात, बैरियर, डायवर्जन व पार्किंग को रखा गया है। कमांडो व खुफिया विभाग की टीम भी रहेगी सक्रिय
खिचड़ी मेले की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए एटीएस कमांडो व एलआइयू की टीम को भी लगाया गया है। इसके साथ ही मेला परिसर में बड़ी संख्या में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। पीए सिस्टम की मदद से जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी। ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी होगी। बैठक में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह, एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार, एसपी यातायात संजय कुमार, एएसपी बसंत कुमार आदि मौजूद रहे। खिचड़ी मेला को देखते हुए सोमवार से डायवर्ट रहेगा मार्ग खिचड़ी मेले को देखते हुए शहर में सोमवार से मार्ग डायवर्जन लागू हो जाएगा। मुख्य मेला पर्व की अवधि में आरपीएफ ग्राउंड गोरखनाथ ओवरब्रिज से गोरखनाथ चिकित्सालय गेट तक नो व्हीकल जोन रहेगा। डायवर्जन आवश्यकतानुसार समय-समय पर लागू किया जायेगा। जानिए कैसी रहेगी यातायात की व्यवस्था
– दुर्गावाड़ी तिराहा से गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रसिंग से उत्तर गोरखनाथ मन्दिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया/चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-तरंग ओवरब्रिज से उत्तर पश्चिम हुमायुपुर चौराहा होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया/बार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेंगे।
-रामलीला मैदान से मानसरोवर मंदिर होकर झूलेलाल मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया/चार पहिया का आवागमन नहीं होगा।
– जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ तीन पहिया चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– रामलीला मैदान से पुराना गोरखपुर होकर झब्बा गल्ली के रास्ते गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया चार पहिया का आवागमन नहीं रहेगा।
– दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया/चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– कौड़ियहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर गोरखनाथ थाना की तरफ दो पहिया तीन पहिया चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– जाहिदाबाद तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया/तीन पहिया, चार पहिया का आवागमन बंद रहेगा।
– धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आटो, ई-रिक्शा, मैजिक, लोडर प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन धर्मशाला से जटाशंकर, गंगेज चैराहा, दुर्गाबाड़ी तिराहा, सुरजकुंड ओवरब्रिज, सुबाष चन्द्र बोस कालोनी होते हुये निकलेंगे।
– वाराणसी की तरफ से सोनौली, सिद्वार्थनगर, फरेंदा, महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) बाधागाड़ा एवं नौसड़ होते हुए कालेसर फोरलेन होकर जंगल कौड़िया, चिउटहा होते हुये जाएंगे।
– लखनऊ की तरफ से सोनौली, सिद्वार्थनगर, फरेन्दा महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) कालेसर फोरलेन होकर जंगल कौड़िया, चिउटहा होते हुये निकलेंगे। -सोनौली, सिद्धार्थनगर, फरेन्दा, महराजगंज से लखनऊ वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन जंगल कौड़िया, चिउटहा से कालेसर सहजनवां फोरलेन होते हुये जाएंगे।
– सिद्वार्थनगर, सोनौली, फरेंदा से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन ट्रक, बस, मिनी बस, आयल टैंकर, गैस टैंकर, ट्रैक्टर- ट्राली) रोडवेज वस, ई-बस व (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) बरगदवां से आगे प्रतिबन्धित रहेगा। ये वाहन जंगल कौडिया वाईपास से कालेसर, नौसड़ होते हुये जाएंगे। – गोरखपुर महानगर क्षेत्र से पीपीगंज, सोनौली की तरफ जाने वाले डीजल पेट्रोल टैंकर, (रोडवेज बसे व श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर) रोडवेज तिराहा, विश्वविद्यालय चैराहा, छात्रसंघ, पैडलेगंज, टीपी नगर नौसड, कालेसर से जंगल कौड़िया होते हुये पीपीगंज सोनौली की तरफ जायेगी। – सोनौली, फरेन्दा, पीपीगंज की तरफ से आने वाले डीजल पेट्रोल टैंकर, ट्रक (रोडवेज बसें श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) जंगल कौड़िया फोरलेन, कालेसर, नौसड़ होते हुए निकलेंगे।
– यातायात तिराहा से वाहनों के डायवर्जन होने के बाद सोनौली, फरेन्दा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, जाने वाले छोटे वाहन रेलवे स्टेशन, के सामने से, रेलवे अंडर, विछिया तिराहा, कौवाचाग, असुरन चौक, खजांची होते हुए निकलेंगे।
-यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर होते हुये बरगदवा की ओर जाने पाले भारी वाहन (बस, ट्रक, टैक्टर) एवं वरगदवा से गोरखनाथ मंदिर होते हुए यातायात तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध रात में नो- इन्ट्री खुलने के बाद भी रहेगा।
-फर्टिलाइजर से निकलने वाले भारी वाहन फर्टिलाइजर से झुगिया, गुलरिहा, भटहट मलंग स्थान, सोनबरसा होकर महुआतर से जंगल कौड़िया होकर निकलेंगे।


