लखनऊ में अग्निवीर भर्ती का तीसरा दिन:कन्नौज और हमीरपुर के अभ्यर्थी पहुंचे,कड़ाके की ठंड में लगाई दौड़

लखनऊ की सैन्य छावनी आर्मी मेडिकल कोर (AMC) स्टेडियम में अग्निवीर रैली भर्ती का आज तीसरा दिन है। यह भर्ती 10 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें 13 जिलों के करीब 10 हजार युवा शामिल होंगे। भर्तियां कुल 4 ट्रेड्स में हो रही हैं। इनमें अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, कार्यालय सहायक और ट्रेड्समैन है। युवाओं को स्टेडियम में तड़के 2 बजे से 5 बजे तक प्रवेश दिया गया है। यह वो अभ्यर्थी हैं, जो पहले ही अग्निवीर लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं। पहले दिन कानपुर के अभ्यर्थियों को मौका शुक्रवार को भर्ती के पहले दिन कानपुर के अभ्यर्थियों को भर्ती में मौका दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे हैं। 13 जनवरी को मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, लखनऊ, मोहनलालगंज व सरोजिनी नगर तहसील के लिए और उन्नाव जिले के सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, श्रीधापुर व बांगरमऊ तहसील के लिए। दूसरे दिन गोंडा और फतेहपुर को मौका शनिवार को रैली के दूसरे दिन गोंडा और फतेहपुर के अभ्यर्थियों का फिजिकल हुआ। इस दौरान मीडिया को भी आर्मी सेंटर में एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड चेक करके मिली एंट्री तड़के 2 बजे से एंट्री शुरू हुई थी और 5 बजे तक अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड और आधार चेक करके सभी को एंट्री मिली। इसके बाद फिजिकल शुरू हुआ। रैली का शेड्यूल 12 जनवरी- कन्नौज 13 जनवरी- लखनऊ, उन्नाव तहसील के लिए। 14 जनवरी- कानपुर देहात 16 जनवरी- बाराबंकी 17 जनवरी- सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर तकनीकी रैली। 18 जनवरी- सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर कार्यालय सहायक रैली। 19 जनवरी- सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन रैली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *