जबलपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या का मामला:एक महीने पहले हुई थी दोनों की पत्नियों के बीच लड़ाई, पांच टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं

जबलपुर के सबसे व्यस्त इलाके आईएसबीटी बस स्टैंड के पास रविवार को ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुराना विवाद सामने आया है। पहले मृतक पवन अहिरवार और आरोपी रोहित पाल की पत्नियों के बीच विवाद हुआ था और बाद में पवन और रोहित के बीच। तब तो पड़ोसियों ने मामला शांत करा दिया था, पर रविवार को रोहित को मौका मिल गया और उसने गले में चाकू मारकर पवन की हत्या कर दी। पवन माढ़ोताल थाना अंतर्गत राजीव गांधी नगर का रहने वाला था। पड़ोस में ही आरोपी रोहित रहता है। करीब एक महीने पहले पवन का रिक्शा रोहित के दरवाजे से टकरा गया था। इस पर दोनों की पत्नियों के बीच बहस हो गई। तब मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने विवाद शांत करवाया था। तभी से रोहित और पवन के बीच दुश्मनी पनप रही थी। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। रोहित आदतन अपराधी, जानबूझकर मारी टक्कर रोहित पाल के खिलाफ जबलपुर के विभिन्न थानों में जुआ खिलाने और मारपीट के चार अपराध दर्ज हैं। सूत्र बताते हैं कि रोहित रविवार को घर से ही प्लान करके निकला था। यही कारण है कि उसने चाकू साथ रखा था। पहुंचा, तभी बगल से आए रोहित ने एक्सिस को रिक्शे से टकरा दिया, जिसके बाद फिर विवाद हुआ, और हत्या कर दी। अब तक नहीं पकड़ाया आरोपी घटना को 20 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं, जिससे आरोपी की पहचान रोहित पाल के रूप में हो गई है। पांच टीम तलाश में जुटीं रविवार शाम को जैसे ही वारदात हुई तो फौरन एएसपी जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाने की पांच टीम लगी दीं। एएसपी का कहना है कि जल्द ही हत्यारा गिरफ्त में होगा। यह है मामला आईएसबीटी बस स्टैंड पर रविवार शाम रोहित पाल ने ई-रिक्शा चालक पवन अहिरवार की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इतने व्यस्त चौराहे पर लोग निकलते रहे और आरोपी पवन को चाकू मारता रहा। किसी की उसे बचाने की हिम्मत नहीं पड़ी। घटनाक्रम मामूली टक्कर से शुरू हुआ था। पवन ने जैसे ही ई-रिक्शा आगे बढ़ाया आरोपी की एक्सिस टकरा गई। आरोपी गालीगलौज करने लगा तो पवन ने रिक्शा में सवारियों होना बताकर उसे चुप कराने की कोशिश की। इतने पर आरोपी ने चाकू निकाला और मारना शुरू कर दिया। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जबलपुर में मामूली विवाद में युवक की हत्या जबलपुर में बीच सड़क पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार शाम 5.30 बजे की है। विवाद की वजह ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत बताई जा रही है। कहासुनी के दौरान ऑटो चालक पवन अहिरवार पर एक बाइक सवार और उसके दोस्त ने हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर उससे मारपीट की। इस दौरान उसके गले पर चाकू मार दिया गया। घटना के बाद उसे लहूलुहान छोड़कर दाेनों मौके से भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर …

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *