राजसमंद में एक बार फिर से सर्दी ने अपने तेवर तेज कर दिए है। शनिवार शाम को हल्के बादल छाने के बाद बर्फीली हवाए शुरू, जिससे शाम के समय से ही तेज सर्दी का एहसास होने लगा।
वही रविवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गईं। जिससे वाहनों चालकों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। कम विजिबिलिटी के कारण गोमती-उदयपुर व राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन बहुत कम वाहनों की आवाजाही देखी गई। कोहरे से दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चालकों ने हेडलाइट का प्रयोग करते हुए वाहनों की गति को धीमी किया। इसके अलावा आज रविवार होने के कारण स्कूल बसों की आवाजाही भी नहीं होने से पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश लोग घरों में दुबक कर बैठे रहे। वही घरों में लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया। कोहरे से जहां जनजीवन प्रभावित रहा। वही प्रमुख पर्यटन स्थल नौ चौकी पाल पर कोहरे से नजारा मनमोहक हुआ। यहां सुबह मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगो ने तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद की।


