त्रिवेणी नगर स्थित रामसुख वाटिका में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वूमेंस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी और शुभचिंतक सहयोगिनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष सुशीला सारस्वत ने विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में मीणा महासभा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव गज सिंह मीणा, ओमप्रकाश मीणा, वल्लभ राम गुर्जर, सरदार पोसवाल, हरिनारायण मीणा, विजय सिंह चौहान, गेंदी लाल गुर्जर, कैलाशचंद शर्मा और गंगापुर सिटी से आए जीतू हिंगोटिया शामिल रहे। संस्था के कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस आयोजन में कॉलोनी के भामाशाहों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी के सहयोग और दान से संभव हुआ। इस अवसर पर आम जनों को प्रसादी स्वरूप भोजन भी कराया गया।


