जालोर में सुबह से छाया कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर:सर्द हवा ने ठिठुराया, मौसम विभाग ने कल भी कोहरा की संभावना जताई

जालोर में पिछले दो दिन से मौसम में बड़ा उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। रविवार को सुबह से जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी करीब 50 से 60 मीटर रही। जिससे वाहन चालकों को दिन में वाहनों की लाइट शुरू कर चलना पड़ा। वही मौसम ने कल भी हल्का कोहरा छाया रहने के साथ आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई है। बता दें जालोर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य होने से आमजन को सर्दी से राहत मिली थी। लेकिन 8 जनवरी से प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के प्रभाव से कई जिलो में कोहरा, बारिश और ओले गिरे है। जिसके प्रभाव से 8 जनवरी को जालोर में रात का तापमान 24 घंटों में 3.8 डिग्री गिरकर 2.9 डिग्री पहुंचा था। इससे सर्दी का प्रकोप फिर बढ गया। वही 10 व 11 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी हुई तथा शनिवार की रात का तापमान 11.8 डिग्री के साथ ही जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा है। कोहरा छाया रहने से किसानों को फसल में बड़ा फायदा होने की संभावना है। जालोर में 24 घंटों में इस तरह घटा बड़ा तापमान जालोर में दो दिन से बादलों की आवाजाही के चलते शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को रात के तापमान में 5.2 डिग्री बढोतरी होकर 11.8 डिग्री व दिन के तापमान 4.6 डिग्री गिरावट होकर 23.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जिससे सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। वही शुक्रवार को रात का तापमान 6.6 व दिन का तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया- उत्तरी दिशाओं की और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते पश्चिमी राजस्थान में अभी सर्दी का प्रकोप जारी रहनी की संभावना है। तथा प्रदेश में कई जगह हुई बारिश व ओलावृष्टि के चलते जालोर में सोमवार को भी हल्का कोहरा छाया रहने के साथ ओस गिरने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जालोर में पिछले 5 दिन का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *