घने कोहरे के आगोश में भीलवाड़ा शहर:कम रही विजिबिलिटी ने बढ़ाई मुसीबत; सर्द हवा ने लोगों को घरों में किया कैद

भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में रविवार को घने कोहरे और शीतलहर ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। आज सुबह से शहर में घना कोहरा छाए रहने से फोर व्हीलर और टू व्हीलर चलाने वालों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। शहर के अधिकांश खुले स्थानों में विजिबिलिटी काफी कम रही हाईवे पर भी ड्राइवर्स को हेड लाइट ऑन कर और हॉर्न बजाकर रोड क्लियर करने पड़े। शनिवार को भी सुबह से ही हल्के बादल छाए रहने के बाद दिनभर शीतलहर का दौरा देर शाम तक चला, रात होते होते बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिवेट होने के बाद भीलवाड़ा में भी तेज सर्दी का असर हुआ है। सर्द हवाओं ने जन जीवन को प्रभावित किया है,पारा गिरने और सर्द हवाओं के चलने से ठंड और गलन बढ़ी है। आज रविवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। तेज ठंड और घने कोहरे की वजह से लोगों का डेली रूटीन डिस्टर्ब हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा और कल से तापमान बढ़ने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया आने वाले सप्ताह में सर्दी एसई थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *