पेट्रोल पंप पर CNG भरवाने के दौरान लगी आग:टैक्सी जलकर हुई राख, स्थानीय लोगों की सजगता से टला बड़ा हादसा

जोधपुर में रविवार सुबह 11 बजे एक पेट्रोल पंप पर CNG भरते वक्त आग लग गई। आग से लोडिंग टैक्सी खाक हो गई। लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना शहर के विवेक विहार थाना इलाके के बोरानाडा में एक पेट्रोल पंप पर हुई। विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया- पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान लोडिंग टैक्सी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि नोजल में लीकेज की वजह से आग लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग अचानक विकराल हो गई थी। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। आग के चलते हाईवे पर भी निकलने वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर आग से बचाव के और लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि आग विकराल होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की सजगता के चलते आग को समय रहते काबू पा लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *