मासूम अनिका शर्मा के लिए 400 लोगों की टीम शहर में अलग-अलग जगह लगी है। हाथों में मासूम बच्ची के फोटो के फ्लेक्स लेकर वे लोगों से डोनेशन की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे हैं जो कॉल के माध्यम से लोगों संपर्क कर रहे हैं, ताकि बच्ची के इलाज के पैसा इकट्ठा हो सकें। बता दें कि इंदौर अनिका शर्मा SMA Type-2 दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। ये बीमारी 10 से 12 लाख बच्चों में किसी एक को होती है। इसमें बच्चे की कोशिकाएं धीरे-धीरे कमजोर होकर मरती हैं, जिससे कि बच्चा न बैठ सकता है न चल सकता है। इस बीमारी का एक मात्र zolgensma नामक एक इंजेक्शन है, जो अमेरिका से आता है इसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। 400 लोगों की टीम कर रही क्राउड फंडिंग
बच्ची की मदद को आगे आए अनीश पांडे ने बताया कि बच्ची के लिए शहर में करीब 400 लोगों की टीम लगी है। कई लोग शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर क्राउड फंडिंग कर रहे हैं। जिस भी इलाके में जाते हैं वहां के लोग बच्ची की मदद के लिए आ रहे हैं और वे हाथों में फ्लेक्स लेकर बच्ची के लिए मदद की अपील करने में लग जाते हैं।
इसके अलावा कुछ लोगों की टीम कॉल पर लोगों से फंडिंग के लिए चर्चा कर रही है। वे अपने परिचितों के साथ ही पहचान वालों को भी बच्ची के लिए अपील कर रहे हैं। टीम में छोटे से छोटा और बड़े व्यक्ति भी जुड़े हैं और बच्ची के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए अपील कर रहे हैं। साथ ही लोगों की टीम बाजारों, शो-रूम, कोर्ट परिसर तक में जाकर क्राउड फंडिंग कर चुकी है। 1 करोड़ 17 लाख ऑनलाइन और 35 लाख नगद
क्राउड फंडिंग और ऑनलाइन के माध्यम से बच्ची के इलाज के लिए पैसा जमा किया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से 1 करोड़ 17 लाख रुपए और 35 लाख रुपए नगद इकट्ठा हो चुके हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने बच्ची की मदद के लिए आश्वासन दिया है या घोषणा कि है अगर उस राशि को भी जोड़ा जाए तो 3 करोड़ 90 लाख रुपए से ज्यादा हो चुके हैं। उनका कहना है कि 9 करोड़ रुपए बच्ची के इंजेक्शन के लिए जमा करना है। अभी भी लक्ष्य काफी दूर है, लेकिन पूरी कोशिश कर रहे है कि अनिका के लिए जल्द से जल्द पैसा जमा कर सके। सेलिब्रिटी भी कर चुके हैं अपील
बता दें कि मासूम अनिका के लिए कई सेलिब्रिटी भी अपील कर चुके हैं। उन्होंने अनिका के लिए अपील की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बच्ची के लिए डोनेट कर सकें। बच्ची के लिए फिल्म एक्टर सोनू सूद, बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह, सिंगर पलक मुछाल भी अपील कर चुके हैं। इसके अलावा भी लोग कई लोगों से बात कर अपील करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि भी बच्ची की मदद को आगे आए है। ये खबर भी पढ़ें… मासूम अनिका के लिए इंदौर के राजबाड़ा पर जुटे लोग दुर्लभ बीमारी एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-2 से जूझ रही इंदौर की ढाई साल की मासूम अनिका का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मासूम अनिका को उसके माता-पिता गोद में लेकर मां अहिल्या की प्रतिमा तक पहुंचे और उसके तीसरे जन्मदिन पर मदद और स्वस्थ होने का आशीर्वाद मांगा। राजबाड़ा चौराहे पर ही अनिका ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। पूरी खबर पढ़ें


