तरबूज पर उकेरी अरावली की पहाड़ियों की आकृति:सेव द अरावली के लिए शेफ हर्षवर्धन ने प्राकृतिक खूबसूरती को दर्शाया

राजस्थान में अरावली को बचाने के लिए जन जन के स्तर पर अभियान शुरू किया गया है वहीं उदयपुर के एक शेफ ने सेव अरावली मिशन के तहत तरबूत पर अरावली की पहाड़ियों की आकृति को उकेरा और प्राकृतिक खूबसूरती को दर्शाया। उदयपुर निवासी शेफ हर्षवर्धन ने अपनी अनोखी कला के जरिए इस अभियान को नया आयाम दिया है। उन्होंने तरबूज पर बारीक कार्विंग करते हुए अरावली की पहाड़ियों की आकृति उकेरी और क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती को दर्शाया। इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने “सेव द अरावली, सेव द राजस्थान” का सशक्त संदेश दिया। शेफ हर्षवर्धन की यह पहल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे रचनात्मक विरोध का प्रभावी उदाहरण बता रहे हैं। ग्रामीण अंचल से आने वाले हर्षवर्धन ने कहा कि अरावली पर्वतमाला का अस्तित्व दुनिया के अस्तित्व से भी अधिक पुराना माना जाता है। ऐसे में इसे नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी फैसला स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि हमारी जीवनरेखा है, जो जल, जैव विविधता और जलवायु संतुलन में अहम भूमिका निभाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *