भिंड में 5 दिनों से लगातार कोहरा हो रहा:पारा 8 डिग्री पर पहुंचा, पेरेंट्स बोले- स्कूलों का समय बदला जाए

भिंड जिले में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक हफ्ते से मौसम का मिजाज लगातार सर्द बना हुआ है। हालात ये हैं कि बीते 5 दिनों से शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह के समय सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो पा रहे हैं। जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास सिमट गया है। रात 8 बजे से अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कोहरा कोहरे का असर इतना ज्यादा है कि रात 8 बजे से ही धुंध छाना शुरू हो जाती है, जो अगले दिन दोपहर 12 बजे तक रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यहां दिख रहा है। उत्तर दिशा से 7 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में भी धूप बहुत कमजोर रहती है। विजिबिलिटी कम, रेंग रहे वाहन कोहरे की मार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। खासकर रात के समय वाहन चालकों को रास्ता साफ नजर नहीं आ रहा, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। सुबह काम पर जाने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की सेहत की चिंता, समय बदलने की मांग ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह के समय बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। इसे देखते हुए अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है, ताकि बच्चों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सके। अलर्ट: अभी और गिरेगा पारा मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *