टोंक में स्कूल को ताला लगाकर प्रदर्शन:बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं, एक अभिभावक जिद पर अड़े

उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल सहादत नगर में कमरों की कमी समेत अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे शिक्षकों को भी गेट पर ही रुकना पड़ा। इस मामले से टीचरों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। उच्च शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों, ग्रामीणों को समझाकर एक छोटे गेट से बच्चों को स्कूल के अंदर ले गए और पढ़ाई शुरू करवाई। लेकिन अभी भी एक अभिभावक शिवराज मीणा स्कूल के मैन गेट के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनसे समझाइश की जा रही है। स्कूल में छात्रों के बैठने की व्यवस्था नहीं जानकारी के अनुसार उनियारा पंचायत समिति के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सहादत नगर में छात्रों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। 2024 में हुए तीन कमरों सहित एक बरामदे में घटिया निर्माण व अपूर्ण कार्य को पूर्ण बताकर उठाए गए फर्जी भुगतान के विरुद्ध जांच में जो अधिकारी, कार्मिक दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई, निलंबन और गबन की रिकवरी नहीं हुई है। स्कूल में खेल मैदान, रसोई घर की कमी है। फर्श पर कोटा स्टोन नहीं लगा हुआ है। स्कूल गेट को ताला जड़ा इसको लेकर आज सुबह करीब दस बजे अभिभावक छात्र-छात्राओं व एसएमसी सदस्यों ने विद्यालय के गेट पर ताला जड़कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बच्चे गेट से सामने धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी टोंक,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उनियारा, विकास अधिकारी बीडीओ, पंचायत समिति उनियारा आदि मौके पर पहुंचे और समझाया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने उन्हें हर वाजिब मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। फिर गेट खोलने लगे तो एक अभिभावक शिवराज मीणा नाराज हो गए और सभी मांगे पहले पूरी करने की कहते हुए स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गया। उचित कार्रवाई करेंगे: उनियारा बी डी ओ शंकर लाल मेघवाल ने बताया कि मेरे अलावा टोंक से अन्य अधिकारी गए थे। समझाइश कर मांग पत्र ले लिया है एक अभिभावक शिवराज मीणा को छोड़कर सभी मान गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *