RGHS घोटालों को लेकर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। आज भरतपुर और डीग जिले के मिलाकर 13 डॉक्टर्स से जयपुर में पूछताछ की जा रही है। सभी डॉक्टर्स को राशा ऑफिस में तलब किया गया है। हालांकि अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि इन डॉक्टर्स का RGHS घोटाले में कोई रोल है या नहीं। 1 डीग और 12 भरतपुर जिले के डॉक्टरों से पूछताछ जिन डॉक्टरों से पूछताछ हो रही है उसमें भरतपुर के सेटेलाइट हॉस्पिटल के 4 डॉक्टर्स हैं। आरबीएम अस्पताल हॉस्पिटल के 6 डॉक्टर्स हैं। 1 डॉक्टर CHC अवार का है। 1 डॉक्टर डीग जिले के कुम्हेर अस्पताल अस्पताल की हैं। 1 डॉक्टर UPHC तिलक नगर में तैनात है। पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन सभी डॉक्टर का RGHS घोटाले में कोई रोल है या नहीं। 13 डॉक्टरों को जयपुर बुलाया गया इन सभी डॉक्टर से राशा की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निधि पटेल पूछताछ करेंगी। सभी डॉक्टर से 2 बजे से पूछताछ शुरू हो चुकी है। जिसमें सेटेलाइट हॉस्पिटल से डॉ. गौरीशंकर, डॉ. वीरेंद्र रावत, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. मीनल माथुर जयपुर तलब किए गए हैं। वहीं RBM हॉस्पिटल से डॉ. अरुण दुबे, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. विनीत, डॉ. धीरज, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. प्रवीण शर्मा जयपुर गए हैं। अवार CHC हॉस्पिटल से डॉ. धर्मेश को जयपुर बुलाया गया है। डीग जिले कुम्हेर अस्पताल से डॉ. प्रियंका को तलब किया गया है। तिलक नगर UPHC हॉस्पिटल से डॉ. हरिओम पाठक को जयपुर बुलाया गया है। 1 साल पहले हुई थी RGHS घोटाले की जांच करीब 1 साल RGHS घोटाले को लेकर राज्य सरकार के 5 सौ कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। जिसमें दो डॉक्टर गौरांग और डॉ. पीयूष ने 5 कर्मचारियों से पूछताछ की थी। जिसको लेकर 19 दिसंबर को 7 भरतपुर पुलिस के कांस्टेबल को निलंबित किया गया था। अब 13 डॉक्टर से पूछताछ के बाद ही साफ़ हो पाएगा कि 13 डॉक्टर्स का RGHS घोटाले में क्या रोल था।


