मनाली में मकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट, ग्रामीणों ने 4 गायों को बचाया

हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र के बुरुआ गांव में ढाई मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लग लग गई। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। जिससे आसपास के मकानों को बचाया गया। बुरुआ पंचायत के प्रधान चूड़ामणि के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे मकान में आग लगी। मकान की ऊपरी मंजिल में घास, खेती के औजार और लकड़ी रखी थी। निचली मंजिल में बंधी 4 गायों और कुछ लकड़ी को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। जबकि घास पूरी तरह से मकान के साथ जल गई। गांव की कूहल (पानी का स्रोत) के सूखे होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लाखों रुपए का सामन जलकर हुआ नष्ट मनाली अग्निशमन केंद्र के अधिकारी एस पी बिष्ट ने बताया कि शाम 8 बजे सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियों के साथ 7 जवानों को मौके पर भेजा गया। आग में करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। जबकि समय पर कार्रवाई से लगभग 20 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया। आग लगने की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अज्ञात कारणों से लगी आग अग्निशमन विभाग को अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मकान में 12 कमरे थे, जो मान चंद, अनंत राम और चेत राम की संयुक्त संपत्ति थी। जिसमें आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *