हमीरपुर में आज सीएम रखेंगे स्कूल-पुल की आधारशिला:तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह क्षेत्र नादौन, लोगों की सुन रहे समस्याएं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के अमलैहड़ में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और एक पुल की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम से अपने गृह क्षेत्र में हैं। सेरा स्थित रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री लगातार स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों की समस्याएं सुनने के लिए वे देर रात तक जनता दरबार लगा रहे हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। सोमवार को जाएंगे शिमला रविवार को भी मुख्यमंत्री जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। सोमवार सुबह वे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *