बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढंका भरमौर:मैदानी इलाकों में रूक-रूक कर हो रही बारिश, माइनस में पहुंचा तापमान

हिमाचल के भरमौर मे हुई भारी बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया है। शनिवार देर रात से बर्फबारी शुरू हुई जो रविवार की सुबह तक चली। बर्फबारी से भोलेनाथ की नगरी के ऐतिहासिक 84 परिसर में करीब 2 इंच से अधिक बर्फ की परत जम गई है। कई दूसरे इलाके बर्फबारी की चपेट में
भरमौर के अलावा मणिमहेश, डल झील, कुगति और कंवारसी होली जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ज्यादा बर्फबारी होने से 6 इंच से लेकर 1 फुट तक बर्फ की परत जम गई। हिमाचल के मैदानी इलाकों में रूक-रूक कर बरसात हो रही है। बारिश और बर्फबारी के चलते कई इलाकों में तापमान गिरकर माइनस में पहुंच गया है। किसानों में बर्फबारी से खुशी
भरमौर में बागवानी करने वाले किसान बर्फबारी होने से खुश दिखाई दिए। किसानों ने बताया बर्फबारी से उनकी बागवानी की फसलों में फायदा होगा। भरमौर में भी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *