4 बदमाश 5 पिस्टल और अर्टिगा के साथ पकड़ाए:दतिया में अवैध हथियारों की तस्करी का मामला; 12 लाख का सामान जब्त

दतिया जिले में एक सफेद अर्टिगा कार से पांच अवैध पिस्टल बरामद कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को 21 दिसंबर की शाम सूचना मिली थी कि करैरा की ओर से दतिया की तरफ एक सफेद अर्टिगा कार (MP 07 ZQ 9953) में कुछ लोग अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम कमरारी तिराहे पर चेकिंग पॉइंट लगाया। कुछ ही देर में बगेदरी की ओर से आती संदिग्ध अर्टिगा कार को रोका गया। कार में सवार चार युवकों को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया और तलाशी ली गई। तलाशी में बरामद हुए हथियार
तलाशी के दौरान जितेंद्र सेन, सोनू शर्मा और प्रिंस उर्फ विशाल बुंदेला के पास से एक-एक पिस्टल और जबकि बांबी राजा बुंदेला के पास से दो अवैध पिस्टल बरामद की गईं। इस तरह कुल 5 अवैध पिस्टल जब्त की गईं। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त सामान की कीमत करीब साढ़े 12 लाख
पुलिस के अनुसार जब्त हथियारों और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपियों से वैध लाइसेंस मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बड़वानी से लाए गए थे हथियार
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये पिस्टलें ग्राम मैइदा, जिला बड़वानी (सेंधवा) से खरीदकर दतिया ला रहे थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हथियार किन उद्देश्यों से लाए जा रहे थे और इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
जांच में सामने आया है कि सोनू शर्मा पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि बांबी राजा बुंदेला के खिलाफ 11 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले शामिल हैं। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज यह कार्रवाई जिगना थाना पुलिस और एसडीओपी बड़ौनी की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *