सिंगरौली में वाहन की टक्कर से छह गोवंशों की मौत:सरई–झुराही सड़क पर हुई घटना; ग्रामीणों में आक्रोश

सिंगरौली जिले के सरई-झुराही सड़क मार्ग पर बीती रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छह गोवंशों की मौत हो गई। वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क पर मौजूद गोवंशों को कुचल दिया।यह घटना सुबह तब सामने आई जब राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर गोवंशों के शव देखे। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। एक ग्रामीण ने मौके का वीडियो बनाकर साझा किया, जिसमें सड़क पर पड़े गोवंशों के शव स्पष्ट दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। अक्सर वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ियां चलाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण यह हादसा हुआ होगा। वाहन चालक की पहचान प्रयास जारी इस मामले में सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदोरिया ने बताया कि उन्हें गोवंशों की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया जा रहा है और वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीण जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *