एकतरफा प्यार में युवक ने दोस्त को मार डाला:बहला-फुसलाकर साथ ले गया; पहले चाकू से गला काटा, फिर हाईवे किनारे फेंकी लाश

कोटा में महिला से एकतरफा प्यार में युवक ने दोस्त का मर्डर कर दिया गया। आरोपी ने पहले दोस्त का चाकू से गला काटा, फिर शव को चित्तौड़ हाईवे पर बनी सर्विस लाइन के पास एक गड्ढे में फेंक दिया। आरके पुरम थाना पुलिस ने 7 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा किया और आरोपी दिलभर गुर्जर (28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक महिला से एकतरफा प्यार करता था। उसका दोस्त करण भी महिला से बातचीत करता था, जिसके कारण आरोपी नाराज था। 4 दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब 4 पॉइंट में जानिए ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी… 1. हाईवे पर मिला था खून से लथपथ शव
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- शनिवार को दोपहर में आरके पुरम थाना क्षेत्र में चित्तौड़ हाईवे किनारे सर्विस लाइन के पास गड्ढे में एक शव मिला था, जो खून से लथपथ था। मृतक की पहचान करण सिंह (35) के रूप में हुई, जो आवली रोजड़ी का रहने वाला था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में लगा कि करण सिंह की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया था। 2. रास्ते में खड़ी मिली थी करण की बाइक
पूछताछ में करण की पत्नी मालती ने बताया था- करण शुक्रवार सुबह (19 दिसंबर) 10 बजे अपने घर से निकला था। वह कारीगरी का काम करता था। उसने अपनी बाइक ठीक करवाई, इसके बाद काम पर नहीं गया। सुबह तक जब वह घर पर नहीं आया तो उसकी पत्नी मालती ने ससुर मनसुख लाल को इसकी सूचना दी। करण के पिता मनसुख लाल ने आरके पुरम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस बीच करण के ठेकेदार ने सूचना दी कि जिस रास्ते से करण आता-जाता है, वहां उसकी बाइक खड़ी हुई है। 3. पुलिस को घटना स्थल पर मिला था चाकू
घटना की सूचना मिलते ही आरके पुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खून के निशान मिले। कुछ दूरी पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ। FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर चाकू से फिंगर प्रिंट लिए और सबूत जुटाए। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- पुलिस ने करण सिंह के कॉल डिटेल निकलवाई। साथ ही आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसके बाद करण सिंह के दोस्त दिलभर गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने करण सिंह को मारने की बात कबूल कर ली। 4. पहले भी दोनों में हुआ था झगड़ा
दिलभर गुर्जर ने पूछताछ में बताया कि मैं एक महिला से एकतरफा प्यार करता था। करण भी उस महिला से बात करता था। उसने पहले भी करण सिंह को बात करने से मना किया, लेकिन वो नहीं माना। इस बात को लेकर 4 दिन पहले भी हमारे बीच झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते उसने करण की हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया। हाईवे के पास मौका पाकर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और हाईवे किनारे गड्ढे में लाश फेंक दी। हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कोटा में धारदार हथियार से युवक का किया मर्डर:चित्तौड़गढ़ हाईवे पर गड्ढे में फेंका शव; पुलिस ने निकालकर मॉर्च्युरी में रखवाया कोटा में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को चित्तौड़गढ़ हाईवे पर एक गड्ढे में फेंक दिया गया। वहां से गुजर रहे लोगों को शव दिखने पर उन्होंने आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर )

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *