बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके में चोरी के संदेह पर दलित युवक को उल्टा लटाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अब तक चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ करने के साथ शेष शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित युवक बाइक चोरी व रेप मामले में जेल जा चुका है। एसपी बोले- बाइक चोरी के शक में की थी मारपीट एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- 10 जनवरी को गुड़ामालानी थाने के भाखरपुरा गांव में श्रवण कुमार (25) पुत्र गंगदाराम निवासी खारवा भाखरपुरा के साथ उसके पड़ोसी ईशराराम पुत्र अचलाराम एवं अन्य ने बाइक चोरी की वारदात के शक पर मारपीट की थी। इसका वीडियो 11 जनवरी को किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो के संबंध में गुड़ामालनाी पुलिस को निर्देश दिए गए। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि पीड़ित श्रवण कुमार के खिलाफ पहले से 2 वाहन चोरी और 1 रेप का सहित तीन मामले दर्ज हैं। लेकिन किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करना गैर कानूनी है। इसकी गंभीरता को देखते हुए पीड़ित युवक थाने बुलवाकर रिपोर्ट ली गई। मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। वहीं पीड़ित का मेडिकल करवाया गया। अलग-अलग टीमों का गठन कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने अलग-अलग टीमों बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। टीमों ने घटना में शामिल आरोपी ईशराराम उसके भाई भलाराम पुत्र अचलाराम, वेलाराम पुत्र उदाराम, हीराराम पुत्र भूराराम निवासी खारवा को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। यह भी पढे़ं पेड़ से उल्टा लटकाकर युवक से मारपीट, VIDEO:चोरी के शक में गांववालों ने पकड़ा; धमकाया- बाइक चुराई है, कबूल कर बाड़मेर में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े फोटो-वीडियो सामने आए हैं। इसमें रस्सी के सहारे युवक को नीम के पेड़ से उल्टा लटकाया हुआ है। कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और धमका रहे हैं। कह रहे हैं- कबूल कर बाइक चुराई है। युवक कहता है- मैं बताता हूं, मेरे साथ चलो। (पढ़ें पूरी खबर)


