बादलों के बीच सागर में किया सामूहिक सूर्य नमस्कार:कैबिनेट मंत्री बोले-जीवन में योग जरूरी, स्वास्थ्य के लिए 15-20 मिनट का समय प्रतिदिन निकालें

स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर रविवार को सागर में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड मैदान में रखा गया। जहां पर सुबह 9 बजे से सूर्य नमस्कार किया गया। बादल छाने और सर्दी के बीच कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के सैकड़ों लोग पहुंचे। साथ ही स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने योग कराकर लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, कलेक्टर संदीप जीआर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सूर्य नमस्कार और योग जीवन के लिए बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति अपने जीवन में व्यस्त रहता है। अगर वह स्वास्थ्य के लिए 15-20 मिनट का समय निकालता है तो वह अनुकूल रहेगा। सभी को योग करना चाहिए। आज स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के मौके पर योग और सूर्य नमस्कार किया गया है। लोगों को रोज योग करना चाहिए। ताकि वह स्वस्थ रहें। स्कूल व कॉलेजों में हुआ सूर्य नमस्कार
युवा दिवस के मौके पर जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल गौरझामर में स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रसारण आकाशवाणी के माध्यम से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि अरेले ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया और सूर्य नमस्कार के फायदों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय समिति अध्यक्ष शशिकांत शेंड्ये, प्राचार्य मुन्नालाल होल्कर समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *