जयपुर में 5 फीट ऊंची दीवार से नवजात को फेंका:प्लॉट में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला शव, 2 से 3 घंटे पहले हुआ था जन्म

जयपुर के एक प्लॉट के अंदर लहूलुहान हालत में नवजात बच्ची का शव मिला है। पांच फीट ऊंचाई से नवजात को अंदर फेंका गया था। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। SI चन्द्रभान ने बताया- पटना बिहार निवासी सतीश कुमार (29) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह विश्वकर्मा स्थित रोड नंबर-17 उद्योग विहार में किराए से रहते हैं। प्लॉट के पिछले हिस्से में बने दो कमरों में उनका परिवार रहता है। आगे का हिस्सा खाली पड़ा हुआ है। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे जगाने पर कमरे से बाहर आए। प्लॉट के अंदर लहूलुहान हालत में नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। 5 फीट ऊंचाई से अंदर फेंका SI चन्द्रभान ने बताया- पांच फीट ऊंची दीवार के ऊपर से नवजात को प्लॉट के अंदर फेंका गया था। लहूलुहान नवजात बच्ची के नग्न हालत में मिलने का पता चलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। विश्वकर्मा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत नवजात को कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दो-तीन घंटे पहले हुआ था जन्म पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि बच्ची का जन्म करीब 2-3 घंटे पहले हुआ था। रात के अंधेरे में खाली प्लॉट समझकर लहूलुहान हालत में नवजात को फेंका गया। सुबह पता चलने पर जिदंगी की गुंजाइश को लेकर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। नवजात की डिलीवरी घर पर ही होना प्रतीत हो रही है। वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ अज्ञात परिजनों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *