चोरों ने घर से गहने और रुपए किए चोरी:बेटी की मौत पर जयपुर गया है परिवार, पड़ोसी को पीछा का गेट खुला मिला

डूंगरपुर के कोतवाली थाना इलाके के पत्रकार कॉलोनी में शनिवार रात के समय चोरों ने एक डॉक्टर के सूने मकान को अपना निशाना बनाया। चोर घर के अंदर से कैश और गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार बेटी की मौत होने की वजह से जयपुर गया हुआ है। ऐसे में परिवार के आने के बाद चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी मिल पाएगी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर शहर की पत्रकार कॉलोनी निवासी डॉ. सीपी पवार और उनकी पत्नी अपने मकान में रहते हैं। बेटी के बीमार होने के चलते 3 जनवरी को डॉ. सीपी पवार और उनकी पत्नी जयपुर गए थे। 8 जनवरी को उनकी बीमार बेटी की मौत हो गई थी। जिसके चलते वे जयपुर ही थे। वहीं घर में पेड़-पौधों पर पानी डालने की जिम्मेदारी पड़ोसी को देकर गए थे। रविवार सुबह जब पड़ोसी सतीश गौतम पौधों पर पानी डालने डॉ. सीपी परिवार के घर गया तो देखा कि पीछे का गेट खुला था। वहीं जाली टूटी हुई थी। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जिस पर पड़ोसी ने चोरी की सूचना पीड़ित परिवार और कोतवाली पुलिस को दी। चोर सूने मकान से नगदी और गहने चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित परिवार के आने के बाद ही चोरी हुए सामान की सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *