नशे के आदी युवक ने दी जान:केशोरायपाटन में दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदा, मौके पर मौत

बूंदी के केशोरायपाटन में एक दर्दनाक घटना में 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे केशवरायपाटन और गुडली गांव के बीच दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान लाडपुरा निवासी विकास मीणा के रूप में हुई, जो दिन भर से घर से लापता था। परिजनों के अनुसार, विकास नशे का आदी था। धुंध अजमेर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन कोटा से सवाईमाधोपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन पायलट की सूचना पर आरपीएफ और केशोरायपाटन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर केशोरायपाटन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। हादसे के बाद काफी देर तक ट्रेन घटना स्थल पर खड़ी रही। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *