जयपुर में सजी गजल और लोक गीतों को अनूठी महफिल:कविता सेठ और अनवर खान की प्रस्तुतियों ने जीता दिल, ‘जनवरी ऑफ जयपुर’ को बनाया यादगार

जयपुर में आयोजित ‘जनवरी ऑफ जयपुर’ कार्यक्रम ने एक बार फिर शहर की सांस्कृतिक जीवंतता और समृद्धि का जश्न मनाया। जय महल पैलेस के भव्य वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में सूफी और गजल गायिका, कविता सेठ और राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायक, अनवर खान मांगणियार ने अपनी अविस्मरणीय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में अनवर खान मांगणियार और कविता सेठ ने मिलकर एक अद्वितीय डुएट प्रस्तुति भी दी। अनवर खान की राजस्थानी लोक गायन की अनोखी शैली और कविता सेठ की सूफी एवं गजल गायकी के संगम ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम की मेजबानी संदीप भूतोड़िया, मंजरी भूतोड़िया, सौरभ कक्कड़ और विन्नी कक्कड़ ने की। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम की कल्पना और शुरुआत वर्ष 2018 में समर्पित संस्कृतिविद, संदीप भूतोड़िया ने की थी। इस आयोजन के पीछे उनका उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना था, जो इस अद्भुत जनवरी सीजन में जयपुर की अनूठी सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करें। गत वर्षों में, यह एक जीवंत उत्सव के रूप में विकसित हुआ है, जहां गुलाबी शहर की समृद्ध धरोहर का आनंद लेने के लिए जयपुरवासियों सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए कला प्रेमियों का संगम होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *