मौसम: बूंदी में बारिश से बढ़ी सर्दी:कोहरे और धुंध से विजिबिलिटी कम, किसानों के लिए वरदान बनी बरसात

बूंदी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शनिवार शाम से मौसम में बदलाव आया है। शाम 4 बजे से शुरू हुई हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने रात भर का मौसम सुहाना बना दिया। रविवार की सुबह से छाए बादलों के साथ कोहरा और धुंध ने विजिबिलिटी को प्रभावित किया। जिले में चार दिन की तेज धूप के बाद आई यह बरसात किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। लाखेरी, नैनवां, इंदरगढ़, केशोरायपाटन और हिंडौली क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। यह बारिश रबी की फसलों के लिए अमृत के समान है। पिछले कुछ दिनों की तेज धूप के बाद फसलें विकसित होने की स्थिति में थीं और किसान सिंचाई की योजना बना रहे थे। इस बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, जो फसलों के विकास के लिए बेहद फायदेमंद है। साथ ही तापमान में आई गिरावट से ठंड का असर बढ़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *