ओरछा में 1 हजार स्कूली बच्चों-अधिकारियों ने किया सूर्य नमस्कार:एसपी ने कहा- योग अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है

ओरछा के ऐतिहासिक कंचना घाट पर रविवार को एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जहां एक हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में निवाड़ी के पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया और जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी उनमेश श्रीवास्तव, एसडीएम निवाड़ी अनुराग निगवाल, एसडीएम पृथ्वीपुर सतीश वर्मा और ओरछा तहसीलदार सुमित गुर्जर भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आधार बताते हुए कहा- यह अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने योग को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताया और इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया। जिला पंचायत सीईओ ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा- योग और सूर्य नमस्कार से बच्चों में स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने न केवल योग के महत्व को प्रदर्शित किया, बल्कि समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *