नीमच में सामूहिक सूर्य नमस्कार:सैकड़ों छात्रों ने किया सूर्य नमस्कार, सुनाया गया सीएम का संदेश

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रविवार को नीमच के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसपी अंकित जायसवाल ने शिरकत की। सुबह 9 से 10:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रेडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम लक्ष्मी गामड़, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, एसडीएम ममता खेड़ा सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित प्रेरणादायी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *