छात्रों ने कड़ाके की ठंड में किया सूर्य नमस्कार:स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती पर सामूहिक योग कार्यक्रम, विधायक-कलेक्टर भी रहे मौजूद

हरदा में स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान आकाशवाणी से मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश प्रसारित किया गया और मध्यप्रदेश गान भी हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने कहा कि जिले के 700 मिडिल और हाई स्कूलों के लगभग 70 हजार विद्यार्थियों ने कड़ाके की ठंड में भी उत्साह के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और भस्त्रिका प्राणायाम के साथ ध्यान की क्रियाएं सिखाईं। कलेक्टर बोले- योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी
विधायक दोगने ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेते हुए लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कलेक्टर सिंह ने सूर्य नमस्कार को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। जिला पंचायत सीईओ झनिया ने विद्यार्थियों से हर रोज सूर्य नमस्कार करने का आह्वान किया और कहा कि ये भारतीय ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन है। ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर के दोगने, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल और जिला पंचायत सीईओ सविता झनिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। देखें उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *