पावर प्लांट टनल का मलबा गिरा एक मजदूर की मौत:बंगाल से आया था मजदूरी करने, एक घायल अस्पताल में भर्ती

नीमच जिले में स्थित ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड पावर प्लांट में टनल का मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। एक मजदूर घायल है। हादसा शनिवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के खिमला गांव में निर्माणाधीन विद्युत पावर प्लांट की टनल में हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर टनल के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। उसी वक्त टनल से ऊपरी हिससे से मलबा गिरा। मलबे में दो मजदूर दब गए। घायल मजदूरों को नीमच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार-रविवार की रात पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के नागर आता निवासी 32 वर्षीय राज ओरोन की मौत हो गई। दूसरे घायल मजदूर भी अभी अस्पताल में एडमिट है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कंपनी स्टाफ और साथी मजदूरों की मौजूदगी में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के गृह नगर भेजा जाएगा। हादसे के बाद कंपनी के अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। रामपुरा थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और कंपनी के जिम्मेदार लोगों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस पावर प्लांट में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई मजदूर घायल हुए और कुछ की मौत भी हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *