देवास में अयोध्या राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। बजरंग दल और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर शिप्रा नदी घाट पर 1 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान राम और शिप्रा मैया की महाआरती की। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अजय पंडियार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा की तिथि के अनुसार ये आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा शिप्रा घाट जगमगा उठा। इस धार्मिक आयोजन में शिप्रा क्षेत्र और आसपास के विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। लोगों ने दीपदान कर महाआरती की
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धार्मिक भावना के साथ दीपदान किया और शिप्रा मैया की महाआरती की।


