भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 11 जनवरी(शनिवार) को इज्जी ग्रुप का वार्षिक खेल महोत्सव उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। स्कूल के चेयरमैन हुजैफा सैफी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को शील्ड और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रैक एंड फील्ड, रिले रेस, बास्केटबॉल, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, टग ऑफ वॉर, पिरामिड मेकिंग और एरोबिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इज्जी कॉन्वेंट स्कूल के बैंड और चीयरलीडर्स की टीम ने भी शानदार प्रस्तुति दी, जिसने समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद और उत्तर विधानसभा के विधायक आतिफ अकील विशेष अतिथि के रुप में शामिल हुए। पूर्व पीसीसी सचिव हसन अली भी इस अवसर पर मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।


