अबोहर में 3 बच्चों के पिता ने खाया जहर:गांव में जड़ी-बूटियां बेचता था, नशे की हालत में उठाया कदम

अबोहर में एक व्यक्ति ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। घटना गांव बिशनपुर की है। मृतक जड़ी-बूटी विक्रेता का काम करता था। मृतक की पहचान महेंद्र नाथ (60) के रूप में हुई है, जो नाथ संप्रदाय से संबंधित था और तीन बच्चों का पिता था। मृतक के रिश्तेदार विनोद के अनुसार, महेंद्र नाथ गांव-गांव जाकर जड़ी-बूटियों की दवाएं बेचने का काम करता था। शनिवार को नशे की हालत में उसने किसी विषैली वस्तु का सेवन कर लिया। स्थिति गंभीर होने पर उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह लगभग 4 बजे उपचार के दौरान महेंद्र नाथ की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विषैली वस्तु की प्रकृति का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *