हिसार के युवक की लुधियाना में हार्ट अटैक से मौत:दोस्तों के साथ आया था लोहड़ी मनाने,ट्रेन से उतरते ही झाती में हुआ दर्द

हरियाणा के हिसार के गांव हांसी निवासी युवक की लुधियाना में आज हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ लुधियाना में लोहड़ी मनाने आया था। बीते दिन वह पहले धूरी गया वहां अपने दोस्त के रिश्तेदार के पास ठहरा। आज दोपहर करीब 1 बजे जब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो करीब 100 मीटर ही वह अभी चला था कि उसकी छाती में दर्द होने लगा। उसने अपने दोस्तों को बताया। उसे तुरंत निजी क्लिनिक में ले गए जहां से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। युवक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक का नाम चिराग है। हरियाणा से परिजनों के आने के बाद शव उनके सुपुर्द किया जाएगा। दोस्तों के साथ मनानी थी लुधियाना में लोहड़ी जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह धूरी के रहने वाले है। चिराग हांसी से मेरी बुआ के बेटों के साथ धूरी आया था। चिराग ने लुधियाना में लोहड़ी मनानी थी। इस कारण वह बीती रात धूरी रुक गया। आज सुबह जब चिराग के साथ सभी दोस्त इक्ट्ठे लुधियाना आए। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही छाती में हुआ दर्द रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन से उतरे तो कुछ दूरी पर चिराग ने कहा कि छाती में दर्द हो रहा है। इसे मैडिसिन दिलवाई लेकिन एकाएक उसके दर्द तेज होने लगा। इस कारण वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। सिविल अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने बताया कि चिराग की मौत हो गई है। 2 बार पहले आ चुका था हार्ट अटैक चिराग के जब छाती में दर्द हुआ था तो उसने बताया कि पहले भी 2 बार उसे अटैक आ चुका है। अब उसे ये तीसरी बार अटैक आया है। चिराग के दोस्त मोहित ने कहा कि वह हिसार से ही चिराग के साथ आ रहा है। चिराग उनके मोहल्ले का है। कई बार वह कह चुका था कि उसने लुधियाना में लोहड़ी मनानी है। चिराग की मां का नाम रानी है। चिराग के घर में इसका छोटा भाई और मां है। बहन की शादी हो चुकी है। पिता की पहले मौत हो चुकी है। चिराग करीब 24 साल का है। परिवार के आने के बाद शव उनके सुपुर्द किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *