तरन-तारन में आढ़ती की गोलियां मारकर हत्या:घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने मारी 4 गोली; आतंकी लखबीर का पड़ोसी था मृतक

पंजाब के तरन तारन जिले में बाइक सवार बदमाशों ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के पड़ोसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तरन तारन के गांव हरिके के रहने वाले राम गोपाल के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। जांच के लिए घटना स्थल पर तरन तारन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मारा गया व्यक्ति पेशे से आढ़ती था। आज सुबह जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था तो बाइक सवार आरोपियों ने उसे गोलियां मार दी। गोली लगने से राम गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने गोपाल को मारी चार गोलियां घटना के वक्त दो आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों बाइक सवारों ने आते ही बिना किसी डर के गोलीबारी शुरू कर दी। आरोपी ने पिस्तौल से चार गोलियां चलाईं। एक गोली राम गोपाल के कंधे में लगी और बाकी शरीर के अन्य हिस्से पर। मृतक के चचेरे भाई अजय कुमार चीनू ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में गुरु नानक देव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजयराज सिंह, डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास, डीएसपी पट्टी गुरकृपाल सिंह और हरिके पत्तन प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। इलाके में नाकाबंदी कर दी गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुलिस रंजिश और फिरौती एंगल पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *