मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में 377 को मिले नियुक्ति पत्र:युवाओं को कलेक्टर ने मार्गदर्शन के लिए वेलकम किट दिए

राजसमंद में आज अणुव्रत विश्व भारती सभागार में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ। जहां 377 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, समाजसेवी मानसिंह बारहठ, जिला कोषाधिकारी विशाल अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ हेमंत बिंदल, पीएमओ जिला चिकित्सालय रमेश रजक सहित लाभार्थी व कार्मिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में नवनियुक्त कार्मिकों से संवाद कर उन्हें संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार की रोजगार संबंधित योजनाओं और पहल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव राज्य के युवाओं को उनके सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट दी गई। जिसमें उनके कार्यक्षेत्र में आवश्यक मार्गदर्शन और संसाधनों के रूप में सहायक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *