नागौर में 546 नवकार्मिकों को दिए नियुक्ति पत्र:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े नागौरवासी

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत नागौर में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नए कार्मिकों से संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर नागौर जिले के 546 नवचयनित सरकारी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नवकार्मिकों को कार्यक्रम में वेलकम किट देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत रविवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के 13 हजार से अधिक नवचयनित सरकारी कार्मिकों से संवाद किया। नागौर के टाउन हॉल में हुए रोजगार उत्सव में पीएचईडी मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने नवकार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम मे 500 से अधिक नवचयनित कार्मिक मौजूद रहे। इनमें चिकित्सा, पुलिस, अकाउंट्स आदि विभागों के कार्मिक शामिल रहे। रोजगार विभाग ने इनका पंजीकरण किया। पंजीकरण के बाद इन्हें वेलकम किट दी गई। इन किट में मुख्यमंत्री का संदेश, लोकसेवक के कर्त्तव्य, दायित्व और अपेक्षाओं के वर्णन वाली पुस्तकें दी गईं। जिला स्तरीय समारोह में किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, एसपी नारायण टोगस, नगरपरिषद सभापति मीतू बोथरा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिंट, जेल उपाधीक्षक पृथ्वीसिंह कविया ने नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *