सीकर में ज्योति मिर्धा बोलीं- सरकार के काम सरप्राइज गिफ्ट:हर कार्यकर्त्ता को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाना चाहिए

सीकर भाजपा कार्यालय में प्रदेश सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज आमजन खुश हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कई काम तो ऐसे किए हैं, जो सरप्राइज गिफ्ट हैं। जनप्रतिनिधियों से पूछकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा के सीकर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा- हर कार्यकर्त्ता को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाना चाहिए। पीएम व सीएम के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। कार्यकर्त्ता संवाद कार्यक्रम को सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा नेता गजानंद कुमावत ने संबोधित किया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल व महेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश रोलन, अजय खर्रा, डॉ. अर्चना पुरोहित, दुर्गा हटवाल समेत काफी संख्या भाजपा के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्त्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *