टोंक में पलायन को लेकर सड़कों पर उतरे लोग:गुजरात की तरह ‘डिस्टर्ब एरिया प्रोडक्शन एक्ट’ कानून लागू करने की मांग, रैली निकाली

टोंक में एक बार फिर पलायन को लेकर मुद्दा गरमा गया है। सोमवार को हिंदू परिवार की ओर से रैली निकाल गुजरात की तरह राजस्थान में भी डिस्टर्ब एरिया प्रोडक्शन एक्ट’ कानून लागू करने की मांग की है। इसके लिए लोगों ने मालपुरा के मुख्य मार्गो से होकर हिंदू समरसता मंच के बैनर तले सोमवार को रैली निकाली है। रैली में हिंदू समाज के युवा, महिलाएं और पुरुष ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इनके हाथों में ‘डिस्टर्ब एरिया प्रोडक्शन एक्ट’ कानून लागू करने की मांग की स्लोगन लिखी तख्तियां थी। रैली में लोग सांप्रदायिक तनाव और हिंदू पलायन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। हिंदू समरसता मंच की ओर से आयोजित की गई रैली पुरानी तहसील से शुरू हुई। यह शहर के मुख्य मार्गो से होकर कोर्ट परिसर तक पहुंची। जहां जमकर नारेबाजी करते हुए हिंदुओं के पलायन पर चिंता जाहिर की। रैली के शामिल महिलाएं पुरुष आदि कोर्ट परिसर में बैठ गए। फिर SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर डिस्टर्ब एरिया प्रोडक्शन एक्ट’ कानून लागू करने की मांग की। इस दौरान मालपुरा में किसी तरह की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो, इसको लेकर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *