फलोदी पुलिस ने बोलेरो कैम्पर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बोलेरो कैम्पर गाड़ी भी बरामद कर ली है। होपारडी निवासी तेजमाल पालीवाल ने 13 दिसंबर को फलोदी थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि उनकी बोलेरो कैम्पर गाड़ी गांव तलिया होपारडी स्थित उनके घर के आगे खड़ी थी, जिसे रात के समय अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में खुड़ियाला निवासी नरपत सेन और प्रेमसिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने चोरी की गई बोलेरो केम्पर गाड़ी का पता बताया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर बीकानेर जिले के बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में भी वाहन चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था।


