माछीवाड़ा में गोकशी करने वाले 3 गिरफ्तार:सरहिंद नहर के पास हुई घटना का खुलासा; डीएसपी बोले-गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

लुधियाना के माछीवाड़ा में सरहिंद नहर के पास गायों की हत्या और मांस तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस टीमों ने इस मामले को सुलझा लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान याकूब अली, मोहम्मद असलम और नूर बानो पत्नी शौकत अली के रूप में हुई है। इनके खिलाफ 298/111 बीएनएस और पंजाब में गोहत्या पर रोक संबंधी धारा 5/8 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद आज इसमें 61(2) बीएनएस की धारा भी जोड़ी गई है। गिरोह में 6 से 7 लोग शामिल डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह में 6 से 7 लोग शामिल हो सकते हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना से पहले हुई गायों को मारने की दो अन्य घटनाओं का इस तीसरी घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनका भी खुलासा किया जाएगा। माछीवाड़ा इलाके में गाय काटने की तीसरी घटना माछीवाड़ा इलाके में गाय काटने की यह तीसरी घटना सामने आई थी। इससे पहले गायों को मारकर उनके अंग सरहिंद नहर में तैरते हुए मिले थे, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। कुछ महीने पहले माछीवाड़ा पुलिस ने एक बूचड़खाने का पर्दाफाश किया था और आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। यह तीसरी घटना सामने आई कि माछीवाड़ा इलाके में बीफ की तस्करी के लिए इस बूचड़खाने का पर्दाफाश हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *