लुधियाना में कर्मचारी ने ग्राहकों से 18.18 लाख ठगे:ब्याज में देती थी कंपनी रुपए, किश्त वसूली, जमा नहीं कराई

लुधियाना की एक कंपनी के चार एजेंटों ने मिलकर 18 लाख 18 हजार 631 रुपए का गबन कर लिया। आरोपियों ने ग्राहकों से किश्तों के रूप में पैसे तो वसूल लिए, लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराए। घटना जगराओं के लार्सन एंड ट्यूबरो फाइनेंस कंपनी की रायकोट शाखा की है। शाखा प्रबंधक संदीप सोनी की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (श्री मुक्तसर साहिब), अर्शदीप सिंह (कोटकपूरा), गुरप्रीत सिंह (पटियाला) और सिकंदर सिंह (रायकोट) के रूप में हुई है। एएसआई राजदीप सिंह ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब कंपनी ने ग्राहकों से संपर्क किया। जांच में पता चला कि एजेंटों ने ग्राहकों से किश्तें तो वसूल लीं, लेकिन वह राशि कंपनी में जमा नहीं कराई। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। कंपनी लोगों को कर्ज देने का काम करती है और इन एजेंटों की जिम्मेदारी ग्राहकों से किस्त वसूलकर कंपनी में जमा कराने की थी। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *