मोगा में 3 अवैध शराब तस्करी गिरफ्तार:432 बोतल शराब और कार बरामद, ग्राहक का कर रहे थे इंतजार

मोगा पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 432 बोतल चंडीगढ़ शराब और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। डीएसपी लवदीप सिंह गिल ने बताया कि एसएसपी मोगा के निर्देशों पर नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर फोकल पॉइंट के पास छापेमारी की गई, जहां तीन संदिग्ध स्विफ्ट कार में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी कमलदीप और इसदीप तथा मलेरकोटला निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि सुखविंदर सिंह पर पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *