मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध:जिला कांग्रेस कमेटी का कलेक्ट्रेट के सामने धरना, केंद्र सरकार पर योजना कमजोर करने का आरोप

करौली में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने और केंद्र सरकार द्वारा योजना को कमजोर करने के विरोध में किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष घनश्याम महर की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन आयोजित हुआ। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने, महात्मा गांधी का नाम हटाने और गरीबों के रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश रच रही है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम महर ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवन रेखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार बजट में कटौती, भुगतान में देरी और योजना की मूल भावना को खत्म कर इसे कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है। महर ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेन्द्र भारद्वाज, महेन्द्र सुरौठिया, भूपेन्द्र सोलंकी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *