मंदसौर कोर्ट परिसर में दो पक्षों में मारपीट:विवाहित महिला-प्रेमी और परिजनों के बीच चले लात घूंसे

मंदसौर जिला न्यायालय परिसर में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेवास देवड़ा क्षेत्र की एक विवाहित महिला अपने कथित प्रेमी दीपक (निवासी, रेवास देवड़ा) नाम के व्यक्ति के साथ न्यायालय परिसर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही है और कोर्ट में विवाह से संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए आई थी। इसी दौरान महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी न्यायालय परिसर पहुंच गए। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आते ही कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान महिला और उसके प्रेमी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। वायडी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह आपसी विवाद का मामला है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला के प्रेमी दीपक पिता राजू जायसवाल और महिला के पति संजय पति मुन्ना लाल के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है, साथ ही इन्हें तहसील में पेश कर एक दिन के लिए जेल भेजा है। तस्वीरों में देखिए मारपीट की घटना…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *