बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध:नर्मदापुरम में बांग्लादेश के झंडे पर जूते-चप्पल रखकर जलाया पुतला,

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का नर्मदापुरम में विरोध हुआ। सोमवार शाम को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी के नेतृत्व में सतरस्ते पर बांग्लादेश का पुतला जलाया। पुतला दहन से पहले फ्लेक्स पर बने बांग्लादेश के ध्वज को सड़क पर रखकर उस पर जूते चप्पल भी मारे गए। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राजीव गोर ने बताया ने बांग्लादेश में 1971 जैसे हालात हो गए हैं, हिंदू मंदिरों को तोड़ने हिंदू घरों को जलाने एवं लूटपाट मार्केट की घटना की जा रही है। जो की धार्मिक भेदभाव का प्रतीक है। बांग्लादेश सरकार वामपंथियों पर कार्रवाई करे। अल्पसंख्यक हिंदुओं को सुरक्षित करे। इस दौरान दौरान हिंदू संगठनों के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेशी हिंदू बोले-कलावा पहनने पर विदेशी एजेंट कहा जाता है बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के खिलाफ ढाका के नेशनल प्रेस क्लब के सामने हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने यह भी बताया कि सिर्फ धार्मिक पहचान की वजह से अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है। हिंदुओं को कलावा पहनने पर शक की नजर से देखा जा रहा है और उन्हें विदेशी एजेंट तक कहा जा रहा है। ऐसे माहौल में अल्पसंख्यक डर में जी रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *