मुरैना बस स्टैंड पर परमिट वाली यात्री बस जय भारत ट्रैवल्स की बस से जबरन सवारी उतारने के मामले में कार्रवाई की है। आरोपियों ने सवारियों को गैर परमिट बस में बैठाने के विवाद में फायरिंग की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी भानू गुर्जर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से फायरिंग में उपयोग किया गया कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों और दो वाहन स्कॉर्पियो और किया कार भी पहले जब्त कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद फायरिंग वाले स्थान पर ले जाकर जुलूस निकाला पुलिस परेड भी कराई। क्या है पूरी घटना
बीती 20 दिसम्बर शनिवार को सुबह करीब 7:30 बजे बस स्टैंड के पास जय भारत ट्रैवल्स की बस से जबरन सांवरिया उतार अपनी गैर परमिट बस में बैठाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी भानू गुर्जर और उसके साथियों ने बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उसी दिन दो आरोपियों और घटना में उपयोग दो वाहनों को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस ने जनकपुर गांव से मुख्य आरोपी भानू गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद किया है। सवारी भरने को लेकर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी भानू गुर्जर को जनकपुर गांव से गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला और मौके पर ले जाकर पुलिस परेड कराई । दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार सिविल लाइन थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव के अनुसार बस स्टैंड में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी भानू को गिरफ्तार किया है। इसके दो साथियों को पूर्व में घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।


