राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई रथयात्रा का शिवगंज तहसील के कैलाशनगर में भव्य स्वागत किया गया। यह रथयात्रा आज कैलाशनगर के रुपावा बस स्टैंड पहुंची, जहां शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा और सरपंच तेजाराम मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों, सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। सुसज्जित रथयात्रा में एक विशाल एलईडी टीवी लगी थी। इसमें राजस्थान की भजनलाल सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के जनहित कार्यों का लेखा-जोखा प्रदर्शित किया गया। बताया गया कि राज्य सरकार ने अपनी 90 प्रतिशत बजट घोषणाओं को पूरा कर लिया है। इस अवसर पर रथयात्रा के ड्राइवर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा का भी साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया। सरपंच तेजाराम मीणा और उपस्थित सुरक्षाकर्मियों का भी स्वागत किया गया। सभी ने स्वच्छता की शपथ ली और प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। रुपावा बस स्टैंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा, ग्राम सरपंच तेजाराम मीणा, वार्डपंच रमेश कुमार मेघवाल, विसाराम सुथार, भंवरसिंह देवड़ा, शंकरलाल माली और बीडीओ फ़ाउलाल सुथार सहित अनेक ग्रामीण, कार्यकर्ता और रथयात्रा स्टाफ मौजूद रहे।


